Chairman's Message

A vision of compassion, service & community transformation

Dr. Prince Kumar

Dr. Prince Kumar

Pharm.D

Chairman & Founder

Trust Care Medical Foundation

Est. 2025

2025
Founded
Free
Healthcare
3+
Programs
Commitment
Chairman Speaks

Seva Hi Dharm Hai

"स्वास्थ्य एवं शिक्षित समाज की ओर एक सशक्त कदम — आपकी सेवा, हमारा संकल्प"

"

मेरा सपना एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहाँ हर व्यक्ति को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क मिलें — चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।

— Dr. Prince Kumar, Pharm.D

प्रिय बंधु-भगिनियों,

Trust Care Medical Foundation की स्थापना एक सपने के साथ हुई — एक ऐसा सपना जिसमें समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा परामर्श और सामाजिक जागृति का लाभ मिले। मैं Pharm.D (Doctor of Pharmacy) की डिग्री प्राप्त करने के बाद यह महसूस किया कि मेरी शिक्षा और अनुभव का सबसे बड़ा उपयोग समाज सेवा में है।

हमारी संस्था तीन मुख्य स्तंभों पर काम करती है: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा परामर्श केन्द्र, और सामाजिक सेवा एवं जागरूकता। हमारे स्वास्थ्य शिविरों में सामान्य रोग जाँच, रक्तचाप, मधुमेह, BMI जाँच और प्राथमिक चिकित्सा परामर्श पूर्णतः निःशुल्क दी जाती है।

शिक्षा के क्षेत्र में हम 10वीं और 12वीं के बाद सही कोर्स चयन, Career Counselling, Bihar Student Credit Card Yojana, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय एडमिशन सहायता और छात्रवृत्ति की जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा विश्वास है कि शिक्षा ही वह हथियार है जो आर्थिक विषमता को जड़ से समाप्त कर सकता है।

सामाजिक जागरूकता के तहत हम ग्रामीण एवं कमजोर वर्ग के परिवारों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सचेतना फैलाते हैं। हमारे कार्यक्रम नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के धीरपुर और बिहार के Vaishali जिले में नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।

मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि आगे आएं — चाहे एक स्वयंसेवक के रूप में, एक दाता के रूप में, या बस एक जागरूक नागरिक के रूप में जो इस मिशन को आगे बढ़ाने में मदद करे। आपकी सेवा, हमारा संकल्प।

Free Healthcare

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

Education Support

शिक्षा परामर्श

Social Awareness

सामाजिक जागरूकता

Dr. Prince Kumar

Pharm.D | Chairman & Founder

Trust Care Medical Foundation, Est. 2025

Support Our Mission